डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खुशी में सोने के दाम में गिरावट, जानिए अब कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Price Falls As Trump Win

सोने के दाम में गिरावट : अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद डॉलर इंडेक्स में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. और इसका ठीक फायदा सबके लिए सही साबित हुआ जिसका असर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट के रूप में देखने को मिल रहा है. जानकारों की मानें तो गोल्ड और सिल्वर की कीमतों और भी गिरावट देखने को मिल सकती है.अगले एक से दो महीने में गोल्ड की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल सकती है. गोल्ड के दाम में 3 से 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है.आइए आपको भी बताते हैं कि जानकार गोल्ड की कीमतों को लेकर आगे क्या कह रहे हैं

सोने के दाम 73 से 75 हजार पर आ सकते हैं दाम

  • जानकारों के अनुसार भारत से अमेरिका तक सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है।
  • केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार साल के अंत तक गोल्ड की कीमतों में 3 से 5 फीसदी की गिरावट हो सकती है।
  • इसका मतलब है कि सोने की कीमत 75 हजार रुपये और उससे भी नीचे आ सकती है।
  • विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोना 2,600 डॉलर या उससे भी कम पर कारोबार करता दिखाई दे सकता है।
  • डॉलर की मजबूती का असर आगे भी गोल्ड की कीमतों पर दिखाई देगा।
  • टेक्नीकल प्रॉफिट बुकिंग का दौर भी आने वाले दिनों में जारी रह सकता है।

देखते हे विदेशी में बाजारों में भी सोना और चांदी क्रैश

  1. विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
  2. न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में गोल्ड फ्यूचर 3% गिरकर 2,668.70 डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गया है, जो करीब 81 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट है।
  3. गोल्ड स्पॉट में 3% से ज्यादा की गिरावट के बाद कीमतें 2,659.40 डॉलर प्रति ओंस हो गई हैं।
  4. ब्रिटिश और यूरोपीय बाजारों में सोने की कीमतों में क्रमशः 1.87% और 1.24% की गिरावट दर्ज की गई है।
  5. चांदी में भी गिरावट जारी है, कॉमेक्स पर सिल्वर फ्यूचर में 4.55% की गिरावट के बाद कीमत 31.29 डॉलर प्रति ओंस पर है।
  6. सिल्वर स्पॉट की कीमत 4.57% की गिरावट के साथ 31.17 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।
  7. ब्रिटिश बाजारों में चांदी की कीमत 3.38% गिरकर 24.19 पाउंड प्रति ओंस हो गई है, जबकि यूरोपीय बाजार में यह 2.80% गिरकर 29.05 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।

और देखो : Post Office RD Scheme

और देखो : 1 मिनट में पाएं ₹1000 का लोन

सोने की कीमतों का अनुमान देखते हे

  • चुनाव के नतीजों में देरी से सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं, जबकि नतीजे जल्दी आने से इन पर दबाव बन सकता है।
  • डोनाल्ड ट्रंप की जीत से चीन-अमेरिका व्यापार तनाव बढ़ सकता है, जिससे सोने की मांग में इजाफा होने की संभावना है।
  • अमेरिका के आर्थिक घाटे और अन्य मुद्दों से भी सोने की मांग बढ़ सकती है।
  • कमला हैरिस के जीतने से सोने पर दबाव पड़ सकता है, क्योंकि उनकी नीतियों से आर्थिक स्थिरता की उम्मीद है।
  • चुनाव नतीजों के दौरान सोने में भारी उतार-चढ़ाव हो सकता है; मीडियम और लॉन्ग टर्म में सोने की कीमतें पॉजिटिव रहने की संभावना है।
  • सोने का प्रमुख सपोर्ट स्तर $2,700 (₹77,400), $2,685 (₹77,000), और $2,600 (₹74,500) पर है, जबकि रेजिस्टेंस स्तर $2,760 (₹79,100), $2,800 (₹80,200), और $2,850 (₹81,700) पर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *